{"_id":"6a6063b4b3fd30dfd204e557","slug":"video-woman-robbed-at-gunpoint-in-moga-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में महिला से पिस्तौल के बल पर लूट, बाइक सवार बदमाशों ने चेन, अंगूठी व टॉप्स छीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में महिला से पिस्तौल के बल पर लूट, बाइक सवार बदमाशों ने चेन, अंगूठी व टॉप्स छीने
मोगा में देर रात लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। हरियाणा के यमुनानगर से अपनी बहन के पास मोगा आई महिला पुष्पा को बाइक सवार दो लुटेरों ने पिस्तौल की नोक पर निशाना बना लिया। जानकारी के अनुसार, महिला पुष्पा अपनी एक बहन के घर खाना खाने के बाद एक्टिवा पर सवार होकर दूसरी बहन के घर जा रही थी। जब वह बगेयाना बस्ती के पास पहुंची, तभी पीछे से आए मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने अचानक उसे घेर लिया। आरोपियों ने महिला के गले में पहनी सोने की चेन झपट ली और आगे बाइक लगाकर उसे लात मारकर एक्टिवा से गिरा दिया। महिला के मुताबिक, लुटेरों के पास पिस्तौल थी। उन्होंने डराने के लिए एक फायर भी किया और पिस्तौल तानकर महिला से सोने की अंगूठी और कानों के टॉप्स भी छीन लिए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाके के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।