{"_id":"6afc32078b8bc96d5e0407dc","slug":"union-minister-patil-reaction-to-captain-amarinder-attending-the-launch-of-sonia-gandhi-book-2026-11-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनिया गांधी के पुस्तक विमोचन में कैप्टन अमरिंदर: केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने दी प्रतिक्रिया, कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनिया गांधी के पुस्तक विमोचन में कैप्टन अमरिंदर: केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने दी प्रतिक्रिया, कही ये बात
Tue, 17 Nov 2026 04:44 PM IST
शाहिल शर्मा
एएनआई चंडीगढ़
एएनआई चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 17 Nov 2026 04:44 PM IST
सार
पंजाब में 2027 के चुनाव से पहले सियासी समीकरणों की हलचल तेज है। कैप्टन अमरिंदर की सोनिया गांधी के कार्यक्रम में मौजूदगी और भाजपा के अकाली दल से संभावित गठबंधन पर केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने बयान दिया है।
विज्ञापन
जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल
- फोटो : एएनआई
विस्तार
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और भाजपा नेता सीआर पाटिल ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के दिल्ली में सोनिया गांधी की पुस्तक के विमोचन समारोह में शामिल होने को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सभी लोग स्वतंत्र हैं और कहीं भी जा सकते हैं। हम किसी को रोक नहीं सकते।
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत के दौरान जब पाटिल से पूछा गया कि भाजपा नेता अमरिंदर सिंह कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में शामिल हुए थे, तो उन्होंने कहा, "कौन कहां जाता है, इसे हम रोक नहीं सकते। सभी स्वतंत्र हैं और कहीं भी जा सकते हैं।
विज्ञापन
दरअसल, सोनिया गांधी की लिखी पुस्तक 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' का सोमवार को दिल्ली में औपचारिक विमोचन किया गया। इस कार्यक्रम में सोनिया गांधी के साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद थे। समारोह में कैप्टन अमरिंदर सिंह पहली पंक्ति में बैठे नजर आए। उनके साथ झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव समेत विपक्षी गठबंधन इंडिया के कई नेता भी मौजूद थे। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने करीब पांच साल पहले कांग्रेस छोड़ दी थी। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाकर चरणजीत सिंह चन्नी को राज्य की कमान सौंपी गई थी।
विज्ञापन
अकाली दल से गठबंधन पर बोले- अंतिम फैसला सामने आएगा
पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच दोबारा गठबंधन की अटकलों पर भी सीआर पाटिल ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जो भी फैसला अंतिम होगा, वह सबके सामने आ जाएगा। सुखबीर सिंह बादल के साथ गठबंधन को लेकर बैठक होने के सवाल पर उन्होंने साफ कहा कि ऐसी कोई बैठक नहीं हुई है।
Trending Videos
अकाली दल के प्रतिनिधियों के साथ संभावित बातचीत को लेकर पूछे जाने पर पाटिल ने कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। इस तरह के फैसले पार्टी के अन्य नेता लेते हैं। यदि गठबंधन को लेकर कोई बातचीत होती है तो वह पार्टी के वरिष्ठ नेता ही करेंगे। गौरतलब है कि भाजपा और अकाली दल के बीच 24 साल पुराना गठबंधन सितंबर 2020 में टूट गया था। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में अकाली दल ने भाजपा से अपना नाता तोड़ लिया था। अब 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले दोनों दलों के फिर साथ आने की चर्चाएं तेज हैं।
आप सरकार पर भी साधा निशाना
पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के कार्यकाल में कथित तौर पर बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर पूछे गए सवाल पर पाटिल ने कहा कि राज्य के लोग खुद हालात जानते हैं। उन्होंने दावा किया कि पंजाब की जनता इस सरकार से छुटकारा पाना चाहती है।
आप सरकार पर भी साधा निशाना
पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के कार्यकाल में कथित तौर पर बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर पूछे गए सवाल पर पाटिल ने कहा कि राज्य के लोग खुद हालात जानते हैं। उन्होंने दावा किया कि पंजाब की जनता इस सरकार से छुटकारा पाना चाहती है।
