{"_id":"6afc377f2d1f1dc152007b96","slug":"factionalism-intensifies-in-punjab-congress-raja-warring-faction-distances-itself-from-channi-s-cycle-tour-2026-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी तेज: चन्नी की साइकिल यात्रा से राजा वड़िंग गुट ने बनाई दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी तेज: चन्नी की साइकिल यात्रा से राजा वड़िंग गुट ने बनाई दूरी
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: Chandra Prakash Neeraj
Updated Tue, 17 Nov 2026 04:46 PM IST
Link Copied
पंजाब में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस में अंदरूनी गुटबाजी चरम पर है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की जवानी संभाल साइकिल यात्रा से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग गुट ने दूरी बनाए रखी। इससे पार्टी के भीतर एकजुटता के दावों पर सवाल उठ रहे हैं।राजा वड़िंग के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए यह गुटबाजी शुरू हुई थी और अब भी पूरी तरह से चरम पर है। चन्नी, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु और राणा गुरजीत सिंह जैसे नेता राजा वड़िंग के खिलाफ थे। लुधियाना से सांसद राजा वड़िंग के साथ शहर के अधिकांश नेता हैं। आशु खेमा और राजा वड़िंग के साथी अलग-अलग टीम बनाकर चल रहे हैं। साइकिल यात्रा के प्रबंधन पर पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु की टीम ने पूरी तरह से कब्जा कर लिया था। प्रोटोकॉल के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी को सारा प्रबंधन करना था। हालांकि, पूर्व विधायक और जिला अध्यक्ष संजय तलवाड़ राजा वड़िंग गुट के हैं, इसलिए उनसे न तो पूछा गया और न ही उनकी कोई सलाह ली गई। लुधियाना में यात्रा से पहले लगाए गए फ्लैक्स बोर्ड पर राजा वड़िंग की फोटो ही गायब कर दी गई थी। इसमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष और राजा वड़िंग गुट के पूर्व विधायकों की तस्वीरें भी नहीं थीं। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले दूसरे दलों के नेताओं को पार्टी में शामिल करने की प्रक्रिया व्यवस्थित करने के लिए चार सदस्यीय समन्वय समिति गठित की है। इस समिति में सीडब्ल्यूसी सदस्य विजय इंदर सिंगला, विधायक अरुणा चौधरी, पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों और विधायक हरदेव सिंह लाडी शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।