{"_id":"6a7480c93d9e767ece0b2ead","slug":"unknown-assailants-fired-shots-at-the-house-2026-08-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Punjab: अज्ञात हमलावरों ने घर पर चलाई गोलियां, मची चीख पुकार; क्या बोला पीड़ित परिवार?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: अज्ञात हमलावरों ने घर पर चलाई गोलियां, मची चीख पुकार; क्या बोला पीड़ित परिवार?
Thu, 06 Aug 2026 06:10 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 06 Aug 2026 06:10 PM IST
सार
परिजनों ने देखा कि घर की खिड़की का कांच टूटा हुआ है और फर्श पर चली हुई गोली का खाली खोल पड़ा हुआ है। तुरंत घबराए हुए परिवार ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
घर पर मिले गोली के खोल
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पठानकोट जिले के हलका भोआ क्षेत्र के तहत आने वाले गांव लाहड़ी-318 में उस समय दहशत का माहौल बन गया जब एक जमींदार के घर पर एक अज्ञात हमलावर ने गोलियां चला दीं। हालांकि जमींदार का परिवार घर के अंदर था और बच्चे आंगन में खेल रहे थे। गोलियों की आवाज सुनकर बच्चे चिल्लाने लग पड़े। इसी दौरान घर के बाकी सदस्य भी कमरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन
परिजनों ने देखा कि घर की खिड़की का कांच टूटा हुआ है और फर्श पर चली हुई गोली का खाली खोल पड़ा हुआ है। तुरंत घबराए हुए परिवार ने पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना का पता चलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम के साथ हर पहलू से जांच शुरू कर दी। हमलावर कौन थे और किस नीयत से वारदात को अंजाम दिया इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
बच्चे चीखते हुए भागे, तब घटना का पता चला
घर के मालिक जमींदार गुरप्रीत सिंह ने घटना संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि बीती रात 8 बजे के बाद वे घर में खाना खाने लगा और इतने में दो बच्चे आंगन में बैठे हुए खेल रहे थे। तभी अचानक बाहर दो बार गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। पहले उन्हें लगा बुलेट बाइक का किसी ने पटाखा चलाया है लेकिन जब हमने बाहर आकर देखा तो घर का कांच टूटा पड़ा था और अंदर पिस्तौल की गोली का खाली खोल पड़ा मिला। हमलावर जिस रास्ते से आए थे, वारदात को अंजाम देकर उसी रास्ते से तुरंत फरार हो गए। गांव व इलाके में पहले कभी ऐसा खौफनाक माहौल नहीं बना।
कभी किसी से कहासुनी नहीं हुई
पीड़ित परिवार में एक 74 वर्षीय बुजुर्ग ने यह भी कहा कि इतने साल यहां रहते हुए हो चुके हैं। कभी किसी के साथ कोई विवाद नहीं हुआ। अब पता नहीं किसने ऐसी घिनौनी हरकत को अंजाम दिया है। हमारी प्रशासन से यही गुहार है कि पूरी निष्पक्ष जांच की जाए। मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर दलजीत सिंह ने बताया कि घटना की पुलिस जांच कर रही है और अज्ञात हमलावर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी तक हमले के पीछे किसी भी तरह का कोई कारण सामने नहीं आया।