{"_id":"69aee622a0e10324e900a7ff","slug":"war-memorial-will-be-built-in-faridkot-in-memory-of-martyrs-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में बनेगा वार मेमोरियल: स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद सैनिकों के बलिदान को नमन, डिजाइन को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में बनेगा वार मेमोरियल: स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद सैनिकों के बलिदान को नमन, डिजाइन को मंजूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Ankesh Kumar
Updated Mon, 09 Mar 2026 08:54 PM IST
विज्ञापन
सार
पंजाब के फरीदकोट में शहीदों की याद में वार मेमोरियल बनाया जाएगा। रक्षा सेवाएं कल्याण और स्वतंत्रता सेनानी मामलों के मंत्री मोहिंदर भगत ने सोमवार को पंजाब विधानसभा सत्र के दौरान यह जानकारी दी।
फाइल फोटो
- फोटो : X @adgpi
विज्ञापन
विस्तार
पंजाब सरकार फरीदकोट में स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद सैनिकों की स्मृति में वार मेमोरियल बनाने जा रही है। रक्षा सेवाएं कल्याण और स्वतंत्रता सेनानी मामलों के मंत्री मोहिंदर भगत ने सोमवार को पंजाब विधानसभा सत्र के दौरान यह जानकारी दी।
Trending Videos
उन्होंने बताया कि इस स्मारक के निर्माण के लिए फरीदकोट शहर के प्रमुख शहीद भगत सिंह पार्क का चयन किया गया है। वार मेमोरियल का डिजाइन पहले ही मंजूर किया जा चुका है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की मंजूरी के बाद इसके निर्माण का काम लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि यह स्मारक स्वतंत्रता सेनानियों और देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए सैनिकों के बलिदान को हमेशा याद दिलाएगा। साथ ही यह आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति, सेवा और त्याग की भावना से प्रेरित करेगा। मोहिंदर भगत ने कहा कि पंजाब सरकार स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद सैनिकों के परिवारों के सम्मान और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार लगातार ऐसे कदम उठा रही है, जिससे उनके योगदान को समाज में उचित सम्मान मिल सके।