{"_id":"6a44c591dcc89befff007950","slug":"woman-body-hidden-in-box-bed-secret-revealed-when-fuel-ran-out-in-fatehgarh-sahib-2026-07-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेड में लाश: बॉक्स में छिपा ले जा रहा था महिला का शव, पेट्रोल खत्म होने पर खुला राज; उधार का था जुगाड़ रिक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेड में लाश: बॉक्स में छिपा ले जा रहा था महिला का शव, पेट्रोल खत्म होने पर खुला राज; उधार का था जुगाड़ रिक्शा
Wed, 01 Jul 2026 01:17 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, फतेहगढ़ साहिब
अमर उजाला नेटवर्क, फतेहगढ़ साहिब
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:17 PM IST
सार
फतेहगढ़ साहिब में बॉक्स बेड में महिला की लाश मिली है। आरोपी जुगाड़ रिक्शे से शव को बेड में छिपाकर ले जा रहा था। जुगाड़ रिक्शे का पेट्रोल खत्म होने पर इसका खुलासा हुआ।
विज्ञापन
महिला की हत्या
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहगढ़ साहिब के न्यू संत नगर तहसील परिसर मार्ग पर सोमवार रात उस समय सनसनी फैल गई जब जुगाड़ू मोटरसाइकिल रिक्शा पर ले जाए जा रहे बॉक्स बेड से करीब 45 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ। संदेह होने पर स्थानीय लोगों ने रिक्शा रुकवाया और पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि एक व्यक्ति बॉक्स बेड में महिला का शव रखकर उसे कहीं ठिकाने लगाने जा रहा था। रास्ते में रिक्शे का पेट्रोल खत्म होने पर वह रुक गया।
इसी दौरान लोगों को शक हुआ और उन्होंने बॉक्स बेड की जांच की। अंदर महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि आरोपी मोटरसाइकिल रिक्शा किसी से उधार लेकर आया था।

स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने एक महिला और एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है जबकि एक अन्य व्यक्ति की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
जांच अधिकारी एएसआई जगरूप सिंह ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव को कहां ले जाया जा रहा था। घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

डीएसपी विक्रमजीत सिंह घुम्मण ने बताया कि मृतका की पहचान करीब 45 वर्षीय ममता देवी के रूप में हुई है। मौत के कारण, हत्या या किसी अन्य साजिश की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मृतका के परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। उनके बयान दर्ज करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।