{"_id":"6a65eef622e62f96620d1565","slug":"young-boy-dies-after-being-shot-by-licensed-revolver-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: लाइसेंसी रिवॉल्वर की गोली लगने से युवक की मौत, अकाली दल के नेता का बेटा था मृतक; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: लाइसेंसी रिवॉल्वर की गोली लगने से युवक की मौत, अकाली दल के नेता का बेटा था मृतक; जांच में जुटी पुलिस
Sun, 26 Jul 2026 04:56 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 26 Jul 2026 04:56 PM IST
सार
लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली लगने के कारण 35 वर्षीय एडवोकेट अमनिंदर सिंह की मौत हो गई। मृतक अकाली दल के वरिष्ठ नेता का बेटा था।
विज्ञापन
गोली लगने से युवक की मौत
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोगा जिले के नजदीकी कस्बा बुट्टर कलां में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां अपनी ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली लगने के कारण 35 वर्षीय एडवोकेट अमनिंदर सिंह की मौत हो गई। मृतक एडवोकेट अमनिंदर सिंह, शिरोमणि अकाली दल के पूर्व चेयरमैन एवं वरिष्ठ नेता हरभूपिंदर सिंह लाडी के बेटे थे।
वह शादीशुदा थे और दो बच्चों के पिता थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात अचानक उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चल गई, जो सीधे उन्हें जा लगी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली किन परिस्थितियों में और कैसे चली।
एडवोकेट अमनिंदर सिंह के आकस्मिक निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और मित्रों में शोक की लहर फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के कई लोगों ने गहरा दुख जताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। सूचना मिलते ही थाना बंधनी कलां की पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
थाना बंधनी कलां के एसएचओ जसविंदर सिंह के अनुसार, पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। फिलहाल शव को दौधर शव गृह में रखवाया गया है। मृतक की बहन के विदेश से आने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।