सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Lawlessness in Pathankot Car Drivers Attacked

पठानकोट में सरेआम गुंडागर्दी: कार चालकों पर तेजधार हथियार से हमला, हिमाचल के रहने वाले थे कार सवार

संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Mon, 16 Mar 2026 12:36 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस थाना डिवीजन नं. 2 प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि ढाकी चौक में कुछ युवकों द्वारा कार सवार को रोककर हमला करने की जानकारी पुलिस को मिली थी। लेकिन, कार सवार ने अभी तक पुलिस से शिकायत नहीं की और ना ही मेडिकल करवाया है।

Lawlessness in Pathankot Car Drivers Attacked
पठानकोट में गुंडागर्दी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

पठानकोट शहर के ढाकी चौक में दो पक्षों के बीच गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां एक पक्ष के लोग तेजधार हथियार लेकर पहुंचे। कार को घेर कुछ हमलावरों ने कार सवार दो लोगों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने कार पर भी तेजधार हथियार से वार किए। वहां गुजरने वाले राहगीरों ने वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है। 
Trending Videos


प्राप्त जानकारी अनुसार कार में हिमाचल-प्रदेश के रहने वाले दो लोग जा रहे थे। जैसे ही कार चालक ढाकी चौक पहुंचे तो तेजधार हथियार लेकर पहुंचे कुछ युवकों ने कार को घेर लिया और कार की खिड़की खोलकर उसमें सवार 2 युवकों को धमकाते हुए तेजधार हथियार से हमला करना शुरू कर दिया। हमलावरों ने कार में सवार युवकों को बाहर निकालने की कोशिश की और उसके बाद तेजधार हथियार से कार को भी नुकसान पहुंचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस थाना डिवीजन नं. 2 प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि ढाकी चौक में कुछ युवकों द्वारा कार सवार को रोककर हमला करने की जानकारी पुलिस को मिली थी। लेकिन, कार सवार ने अभी तक पुलिस से शिकायत नहीं की और ना ही मेडिकल करवाया है। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि कार में 2 लोग सवार थे, जो हिमाचल-प्रदेश के रहने वाले है। पुलिस ने कार सवार से सम्पर्क कर थाने बुलाया है। वहीं हमला करने वालों को पहचान की जा रही है और पुलिस शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed