{"_id":"69b7f195584df57462043211","slug":"a-fraudster-was-arrested-for-allegedly-duping-people-by-promising-to-buy-old-coins-and-notes-at-exorbitant-prices-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-82232-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पुराने सिक्के व नोट अधिक दामों पर खरीदने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का जालसाज गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पुराने सिक्के व नोट अधिक दामों पर खरीदने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का जालसाज गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी से वारदात में प्रयोग एक मोबाइल व सिम कार्ड बरामद, आरोपी के हिस्से आए थे 10 लाख रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर अपराध थाना पश्चिम की पुलिस ने पुराने सिक्के व नोट अधिक दामों पर खरीदने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को 10 मार्च को राजस्थान के खेड़तल तिजारा से गिरफ्तार किया है। आरोपी को 11 मार्च को अदालत में पेश करके तीन दिन के रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात में प्रयोग एक मोबाइल व सिम कार्ड बरामद किया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान खेड़तल तिजारा (राजस्थान) के बेरला गांव निवासी समयदीन (37) के रूप में हुई है। पांचवीं कक्षा तक पढ़ाई करने वाला यह आरोपी पुराने सिक्कों के बदले में अधिक दाम देने वाले गिरोह के साथ काम करता है। रिमांड के दौरान आरोपी ने बताया कि गिरोह के सदस्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम व यूट्यूब पर विज्ञापन डालते हैं। जब कोई व्यक्ति विज्ञापन के माध्यम से उनसे संपर्क करता है तो वह उन व्यक्तियों के व्हाट्सएप के माध्यम से पुराने सिक्कों की फोटो मंगवाता था। उन सिक्कों या पुराने नोट की लाखों रुपये में कीमत बताकर उनसे रजिस्ट्रेशन, जीएसटी, इनकम टैक्स सहित अन्य चार्ज के नाम पर ठगी की जाती। आरोपी समयदीन ने बताया कि मामले में उसने शिकायतकर्ता महिला से बात की और रजिस्ट्रेशन, जीएसटी, इनकम टैक्स के नाम पर करीब 70 लाख रुपये की ठगी की थी। आरोपी समयदीन के हिस्से में 10 लाख रुपये आए थे।
अक्तूबर 2025 से हो रही थी ठगी
एक महिला ने 10 मार्च को साइबर अपराध थाना पश्चिम में दी शिकायत में बताया कि उसने सोशल मीडिया पर पुराने सिक्के व स्पेशल नोट खरीदने संबंधी विज्ञापन देखे थे। ऐसे में उसने बताए गए नंबरों पर कॉल की तो आरोपियों ने उसके पुराने सिक्कों व नोटों की कीमत 75 लाख रुपये बताई। इसके बाद गिरोह के सदस्यों ने अक्तूबर 2025 से मार्च 2026 तक पीड़ित महिला से करीब 70 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। पुलिस महिला से बैंक खाते की जानकारी ले रही है ताकि पता चल सके कि किन-किन खातों में रुपये ट्रांसफर हुए हैं।
-- --
आरोपी समयदीन से रिमांड के दौरान ठगी मामले में कई महत्वपूर्ण जानकारी हासिल हुई है, जिसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी समयदीन का तीन दिन का रिमांड पूरा होने के बाद अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। - प्रियांशु दीवान, एसीपी साइबर अपराध, गुरुग्राम।
Trending Videos