सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   ProtaTech signs MoU with South Africa's Pamodzi Tech

Gurugram News: प्रोटाटेक और दक्षिण अफ्रीका की पामोडजी टेक के बीच हुआ करार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
ProtaTech signs MoU with South Africa's Pamodzi Tech
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

गुरुग्राम। प्रोटाटेक इंडिया सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड और दक्षिण अफ्रीका की दिग्गज कंपनी पामोडजी टेक ने एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य वैश्विक बाजारों में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और टेक्नोलॉजी के माध्यम से व्यापार के नए अवसर तलाशना है। इससे ब्रिक्स देशों के बीच आपसी सहयोग को और अधिक सशक्त बनेगा।
सोमवार को यहां एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय और दक्षिण अफ्रीका की कंपनी के बीच समझौता हुआ। इस ऐतिहासिक समझौते की प्रक्रिया तब पूरी हुई, जब पामोडजी ग्रुप का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भारत दौरे पर पहुंचा। इस टीम में ग्रुप एचआर मैनेजर मोथेतज्वा सेठुन्या, लीगल हेड थांडो न्त्सेले, फाइनेंस कंट्रोलर अयांदा न्त्सेले और आईटी हेड तेबोहो माकात्सी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेलिगेशन ने गुरुग्राम स्थित प्रोटाटेक इंडिया के मुख्यालय का दौरा किया। प्रोटाटेक इंडिया के संस्थापक और प्रेसिडेंट डॉ. अब्राहम कुमार ने इस अवसर पर कहा कि यह पार्टनरशिप वैश्विक तकनीकी सहयोग के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। एआई और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में अपनी विशेषज्ञता देंगे, जबकि पामोडजी टेक हमें दक्षिण अफ्रीका में विस्तार में खास तौर पर एआई और आईटी सॉल्यूशंस, प्रिसिजन इंजीनियरिंग, एविएशन और डिफेंस आदि क्षेत्र में सहयोग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed