{"_id":"69b7f59cdfaa83d23900cb87","slug":"elderly-man-from-pithoragarh-goes-missing-under-suspicious-circumstances-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-146180-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: घर से निकले पिथौरागढ़ के बुजुर्ग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: घर से निकले पिथौरागढ़ के बुजुर्ग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Mon, 16 Mar 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- शहर कोतवाली क्षेत्र का मामला, गुमशुदगी दर्ज, तलाश शुरू की
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में पिथौरागढ़ के रहने वाले एक बुजुर्ग लापता हो गए। पुलिस ने बेटे की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। विनोद प्रसाद निवासी ग्राम रियासी वडडा जिला पिथौरागढ़ ने पुलिस को बताया कि उसके 71 वर्षीय पिता गोविंद राम सात फरवरी को घर से बिना बताए निकल गए थे। उनकी काफी तलाश की गई बाद में जानकारी मिली कि वह ऊधमसिंहनगर खटीमा में रिश्तेदारों के यहां ठहरे हैं। आठ फरवरी की सुबह उन्होंने खटीमा से हरिद्वार की बस पकड़ ली। इस पर वह ऋषिकेश से हरिद्वार पहुंचा। जहां रात में वह अपने पिता से मिले। वह उन्हें एक रिश्तेदार के घर ले गया, जहां दोनों ने रात बिताई। नौ फरवरी की सुबह दोनों हरकी पौड़ी स्नान के लिए गए। बाद में शाम को पिता हरकी पौड़ी पर गंगा आरती देखने की बात कहकर निकले, लेकिन फिर वापस नहीं आए। इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
Trending Videos