{"_id":"69b7fcdf9dfdaebd230b1b14","slug":"jcb-operator-killed-another-seriously-injured-after-being-hit-by-a-bus-haridwar-news-c-35-1-hrd1009-146175-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: बस की चपेट में आने से जेसीबी ऑपरेटर की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: बस की चपेट में आने से जेसीबी ऑपरेटर की मौत, एक गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Mon, 16 Mar 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- पथरी थाना क्षेत्र के फेरूपुर में हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर हुआ हादसा
पथरी। हरिद्वार लक्सर मार्ग पर फेरूपुर में बस की चपेट में आने से बाइक सवार जेसीबी मशीन ऑपरेटर की मौत हो गई व एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ऋषिकेश एम्स में घायल का उपचार चल रहा है।
पुलिस के अनुसार, रविवार को हरिद्वार की ओर जा रही तेज रफ्तार बाइक सामने से आ रही बस से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। रास्ते में ही वीर सिंह पुत्र महेंद्र निवासी काशीपुर की मौत हो गई जबकि संदीप पुत्र पुन्ना निवासी धनपुरा गंभीर रूप से घायल है और उसका उपचार एम्स में चल रहा है। दोनों युवक फेरूपुर निवासी एक व्यक्ति के यहां काम करते थे। वीर सिंह जेसीबी मशीन ऑपरेटर था और करीब 20 दिन पहले ही काम पर आया था। संदीप पेट्रोल पंप पर काम करता है। मृतक के बहनोई राजू के अनुसार वीर सिंह परिवार का इकलौता कमाने वाला था और उसकी चार साल की एक बेटी है। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
Trending Videos