{"_id":"69b95c2f97f3ae67e60768c2","slug":"skin-patients-will-no-longer-receive-treatment-at-the-district-hospital-for-three-days-a-week-haridwar-news-c-149-1-hrd1003-750-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: जिला अस्पताल में त्वचा रोगियों को हफ्ते में तीन दिन नहीं मिलेगा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: जिला अस्पताल में त्वचा रोगियों को हफ्ते में तीन दिन नहीं मिलेगा इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Tue, 17 Mar 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- मुख्य चिकित्साधिकारी ने डॉ. अनुज सैनी को सिविल अस्पताल रुड़की का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा
- अब तीन दिन जिला अस्पताल और तीन दिन रुड़की सिविल अस्पताल में सेवाएं देंगे चिकित्सक डॉ. अनुज सैनी
हरिद्वार। जिला अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले त्वचा रोगियों को अब सप्ताह में तीन दिन तक इलाज की सुविधा नहीं मिल पाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके सिंह के आदेश के बाद त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुज सैनी की ड्यूटी दो स्थानों में बांट दी गई है। नए आदेश के अनुसार, डॉ. सैनी सप्ताह में तीन दिन बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को जिला अस्पताल में अपनी सेवाएं देंगे जबकि सोमवार, मंगलवार और बुधवार तीन दिन वह रुड़की सिविल अस्पताल में मरीजों का उपचार करेंगे। इस व्यवस्था के चलते जिला अस्पताल में त्वचा रोग से पीड़ित मरीजों को तीन दिन तक डॉक्टर की अनुपस्थिति का सामना करना पड़ेगा।
अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, रुड़की सिविल अस्पताल में त्वचा रोग विशेषज्ञ की कमी को देखते हुए यह निर्णय जिला स्तर से लिया गया है। इससे वहां आने वाले मरीजों को भी विशेषज्ञ उपचार मिल सकेगा। ऐसे में दूर-दराज से जिला अस्पताल हरिद्वार में आने वाले मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है। उन्हें अब डॉक्टर की उपलब्धता के अनुसार अपने इलाज के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
Trending Videos