{"_id":"69b80c20072b05e04b06f29e","slug":"village-community-land-re-occupied-in-ferupur-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-146196-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: फेरूपुर में ग्राम समाज की जमीन पर फिर से कर लिया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: फेरूपुर में ग्राम समाज की जमीन पर फिर से कर लिया कब्जा
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Mon, 16 Mar 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- ग्राम पंचायत सदस्य ने की डीएम से कार्रवाई की मांग
फेरूपुर में ग्राम समाज की जमीन पर फिर से कर लिया कब्जा
हरिद्वार। फेरूपुर क्षेत्र में ग्राम समाज की जमीन पर दोबारा कब्जे का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत सदस्य शिवानी ने डीएम की जनसुनवाई में यह मुद्दा उठाते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले अतिक्रमण हटाने के बावजूद भूमाफियाओं ने फिर से कब्जा कर लिया है और प्रशासन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा सका है।
शिवानी के अनुसार लक्सर मार्ग पर निर्भय फार्म हाउस के सामने स्थित ग्राम समाज की भूमि पर कुछ लोगों ने बड़े-बड़े टिन शेड लगाकर दोबारा कब्जा जमा लिया है। इस मामले में पहले भी शिकायत की गई थी जिसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाकर जमीन को कब्जा मुक्त कराया था। आरोप है कि कुछ समय बाद ही फिर से कब्जा कर लिया गया और वहां अवैध रूप से बिजली कनेक्शन भी ले लिया गया। इस संबंध में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, तहसील दिवस और अन्य मंचों पर भी शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। शिवानी ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कब्जा हटाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos