सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Youth Brutally Murdered at Mikhowal Park in Begowal; Deadly Attack Carried Out Using a 'Siri Sahib'

Punjab: बेगोवाल के मीखोवाल पार्क में युवक की बेरहमी से हत्या, 'सीरी साहिब' से किया गया जानलेवा हमला

संवाद न्यूज एजेंसी, बेगोवाल (कपूरथला) Published by: Naveen Updated Tue, 12 May 2026 10:27 AM IST
विज्ञापन
सार

घटना के तुरंत बाद इलाके में यह अफवाह फैल गई थी कि पार्क में दो गुटों के बीच भारी झड़प हुई है जिसमें युवक की जान गई है। लेकिन एसएचओ किरपाल सिंह ने स्पष्ट किया है कि यह दो गुटों की लड़ाई नहीं थी, बल्कि दो युवकों के बीच अचानक हुई बहस का नतीजा था।

Youth Brutally Murdered at Mikhowal Park in Begowal; Deadly Attack Carried Out Using a 'Siri Sahib'
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कस्बा बेगोवाल में सोमवार देर शाम एक 22 वर्षीय युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह वारदात स्थानीय मीखोवाल पार्क में हुई। हालांकि शुरुआत में इसे दो गुटों के बीच की हिंसक झड़प बताया जा रहा था, लेकिन पुलिस ने गुटबाजी के दावों को सिरे से खारिज कर दिया है।

Trending Videos


तकरार के बाद 'सीरी साहिब' से हमला
मृतक की पहचान बेगोवाल निवासी 22 वर्षीय हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी देते हुए थाना बेगोवाल के एसएचओ किरपाल सिंह ने बताया कि सोमवार शाम करीब 6:30 बजे हरप्रीत मीखोवाल पार्क में मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान वहां मौजूद 22 वर्षीय रमनदीप सिंह के साथ उसकी किसी बात को लेकर अचानक तकरार हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि रमनदीप ने हरप्रीत पर 'सीरी साहिब' (धार्मिक चिन्ह/कृपाण) से हमला कर दिया। इस हमले में हरप्रीत गंभीर रूप से जख्मी हो गया और उसकी मौत हो गई।

गुटों की झड़प से पुलिस का इनकार
घटना के तुरंत बाद इलाके में यह अफवाह फैल गई थी कि पार्क में दो गुटों के बीच भारी झड़प हुई है जिसमें युवक की जान गई है। लेकिन एसएचओ किरपाल सिंह ने स्पष्ट किया है कि यह दो गुटों की लड़ाई नहीं थी, बल्कि दो युवकों के बीच अचानक हुई बहस का नतीजा था। फिलहाल थाना बेगोवाल पुलिस मामले की हर एंगल से गहनता से जांच कर रही है।

आरोपी रमनदीप सिंह पर एफआईआर दर्ज
पुलिस ने घटना के तुरंत बाद मृतक के परिजनों से संपर्क किया। पुलिस ने मृतक की मां परमजीत कौर के बयान कलमबद्ध किए हैं। मां के बयानों के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रमनदीप सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed