सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Driver Meets Tragic End After Tractor Overturns: Vehicle Approaching from Opposite Direction Cuts In, Causing

ट्रैक्टर पलटने से चालक की दर्दनाक मौत: सामने से आई गाड़ी के कट मारने से संतुलन बिगड़ा, बीच से टूटा

संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम Published by: Naveen Updated Fri, 13 Mar 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
सार

परिवार के सदस्यों ने बताया कि गुरप्रीत सिंह परिवार का मुख्य कमाने वाला था और यह हादसा पूरी बिरादरी के लिए गहरा सदमा है।

Driver Meets Tragic End After Tractor Overturns: Vehicle Approaching from Opposite Direction Cuts In, Causing
मृतक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब के सुनाम ऊधम सिंह वाला के निकट गांव मैदेवास में एक भीषण ट्रैक्टर हादसे में 34 वर्षीय चालक गुरप्रीत सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब राजस्थान से तूड़ी (भूसा) लादकर वापस लौट रहे गुरप्रीत सिंह का ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गया और सड़क किनारे खड्डे में जा गिरा।

Trending Videos


मृतक के छोटे भाई सरबजीत सिंह ने स्थानीय सिविल अस्पताल में दी जानकारी के अनुसार, गुरप्रीत सिंह हिसार-टोहाना रोड पर पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही एक गाड़ी ने अचानक कट मार दिया। इस आकस्मिक मोड़ के कारण ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह सड़क से उतरकर खड्डे में जा गिरा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर बीच से दो हिस्सों में टूट गया और गुरप्रीत सिंह उसके नीचे दब गए।घायल अवस्था में उन्हें तुरंत टोहाना के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रैफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन उन्हें संगरूर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि गुरप्रीत सिंह परिवार का मुख्य कमाने वाला था और यह हादसा पूरी बिरादरी के लिए गहरा सदमा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed