सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   ED Raids on 11 locations in Punjab and Chandigarh

पंजाब-चंडीगढ़ में ईडी की बड़ी कार्रवाई: 11 ठिकानों पर मारे छापे, 1.4 करोड़ रुपये जब्त; मचा हड़कंप

माई सिटी रिपोर्टर, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 30 Apr 2026 08:24 PM IST
विज्ञापन
सार

जांच में सामने आया कि विभिन्न प्रॉपर्टी डीलरों और संबंधित लोगों के बैंक खातों में भारी नकद जमा और ट्रांजेक्शन हुए, जिनका कोई वैध स्रोत नहीं था।

ED Raids on 11 locations in Punjab and Chandigarh
पंजाब चंडीगढ़ में ईडी की रेड - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के चंडीगढ़ जोनल कार्यालय ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े मामले में पंजाब और चंडीगढ़ में एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत की गई, जिसमें चंडीगढ़, जालंधर, लुधियाना और पटियाला के कुल 11 ठिकानों को खंगाला गया। ये सभी स्थान पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर और उनके सहयोगियों से जुड़े बताए जा रहे हैं, जिनमें प्रॉपर्टी डीलर और संदिग्ध बेनामी शामिल हैं।
Trending Videos


ईडी ने यह जांच सीबीआई, एसीबी चंडीगढ़ द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की। शिकायतकर्ता आकाश बट्टा ने आरोप लगाया था कि उनके स्क्रैप व्यवसाय के खिलाफ पुलिस कार्रवाई से बचाने के बदले भुल्लर ने अपने एक बिचौलिए के जरिए अवैध धन की मांग की थी। इसके अलावा, भुल्लर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने का मामला भी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि विभिन्न प्रॉपर्टी डीलरों और संबंधित लोगों के बैंक खातों में भारी नकद जमा और ट्रांजेक्शन हुए, जिनका कोई वैध स्रोत नहीं था। इन पैसों को कई खातों से घुमाकर बेनामी नामों पर संपत्तियां खरीदी गईं। ईडी ने छापों के दौरान कई अहम दस्तावेज जब्त किए, जो चंडीगढ़, लुधियाना, कपूरथला, मोहाली और जीरकपुर में फैली संपत्तियों से जुड़े हैं।

इस कार्रवाई में ईडी ने 1.4 करोड़ रुपये की राशि जब्त की है और कई आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद किए हैं। एजेंसी अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है, जिसमें प्रॉपर्टी डीलरों, बिचौलियों और कुछ सरकारी अधिकारियों के बीच संबंधों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed