सुनाम में बुजुर्ग की हत्या: शराब पीते समय हुआ विवाद, दोस्त ने लोहे की रॉड मारकर उतारा मौत के घाट
पंजाब के सुनाम में दोस्त ने दोस्त की हत्या कर दी। शराब पीते समय दोनों में विवाद हुआ जिसके बाद आरोपी ने घटना को अंजाम दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुनाम के पास स्थित गांव भरूर में बीती रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां मामूली कहासुनी के बाद एक व्यक्ति ने अपने ही करीबी दोस्त पर लोहे की रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान कुलवंत सिंह (65) पुत्र जागर सिंह, निवासी भरूर के रूप में हुई है।
डीएसपी हरविंदर सिंह खैरा और सुनाम एसएचओ इंस्पेक्टर प्रतीक जिंदल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गांव भरूर के रहने वाले कुलवंत सिंह और रणजीत सिंह के बीच गहरी दोस्ती थी। बीती रात दोनों खेत में बैठकर एक साथ शराब पी रहे थे। शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि रणजीत सिंह ने आपा खो दिया और पास ही पड़ी लोहे की रॉड से कुलवंत सिंह पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। इस हमले में कुलवंत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
घटना के तुरंत बाद घायल कुलवंत सिंह को इलाज के लिए सिविल अस्पताल सुनाम ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पटियाला रेफर कर दिया। हालांकि, जख्मों का ताव न सहते हुए 65 वर्षीय कुलवंत सिंह ने पटियाला अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी रणजीत सिंह (निवासी भरूर) के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता/भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और दावा किया है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।