सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Hearing in Defamation Case Against Swati Maliwal in Moga Court AAP MLA Dr. Amandeep Appears

'भेड़-बकरी' टिप्पणी: स्वाति मालीवाल पर मानहानि केस की मोगा कोर्ट में सुनवाई, आप विधायक डॉ. अमनदीप हुई पेश

संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Tue, 19 May 2026 12:21 PM IST
विज्ञापन
सार

हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने पंजाब के आप विधायकों को लेकर कथित तौर पर “भेड़-बकरी” जैसी टिप्पणी की थी। इसी बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया।

Hearing in Defamation Case Against Swati Maliwal in Moga Court AAP MLA Dr. Amandeep Appears
कोर्ट में पेश हुईं आप विधायक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

मोगा में आप विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा द्वारा राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के खिलाफ दायर मानहानि मामले में आज अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा जेएमआईसी आशिमा शर्मा की अदालत में पेश हुईं और अपने पक्ष से जुड़े तथ्य अदालत के सामने रखे।




हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने पंजाब के आप विधायकों को लेकर कथित तौर पर “भेड़-बकरी” जैसी टिप्पणी की थी। इसी बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया, जिसके बाद मोगा से विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत में पेशी के बाद मीडिया से बातचीत में विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि जनता द्वारा चुने गए विधायकों के खिलाफ इस तरह की अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी किसी भी हालत में स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि यह केवल विधायकों का ही नहीं, बल्कि उन लोगों का भी अपमान है जिन्होंने लोकतांत्रिक तरीके से अपने प्रतिनिधियों को चुना है।
विज्ञापन
Trending Videos


उन्होंने आगे कहा कि समाज में इस प्रकार की भाषा को बढ़ावा नहीं दिया जा सकता और इसी कारण उन्होंने कानूनी रास्ता अपनाया है। विधायक ने बताया कि अदालत की ओर से स्वाति मालीवाल को नोटिस जारी किए जाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed