{"_id":"6a103d4d4eaa8175bf044eae","slug":"impact-of-severe-heatwave-in-punjab-school-and-government-office-timings-changed-from-may-25-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में भीषण गर्मी का असर: 25 मई से बदला स्कूलों और सरकारी दफ्तरों का समय, जानें नया शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में भीषण गर्मी का असर: 25 मई से बदला स्कूलों और सरकारी दफ्तरों का समय, जानें नया शेड्यूल
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: Naveen
Updated Fri, 22 May 2026 04:56 PM IST
विज्ञापन
सार
मई के अंतिम दिनों में सूरज के तीखे तेवर और दोपहर के समय चलने वाली गर्म हवाओं ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है ताकि दोपहर की पीक गर्मी से पहले ही बच्चों की छुट्टी हो सके और वे सुरक्षित अपने घर पहुमच सकें।
लू की चपेट में पंजाब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पंजाब में लगातार बढ़ रहे तापमान और भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। प्रदेशवासियों, विशेषकर स्कूली बच्चों को चिलचिलाती धूप और लू से बचाने के लिए सोमवार, 25 मई से राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों और स्कूलों के समय में बदलाव किया जा रहा है।
अब इस समय खुलेंगे स्कूल और दफ्तर
नए आदेशों के अनुसार, 25 मई से सभी सरकारी दफ्तर और स्कूल सुबह 7:30 बजे खुलेंगे और दोपहर 1:30 बजे तक काम करेंगे। यह नया शेड्यूल स्कूलों की सभी कक्षाओं पर समान रूप से लागू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता
मई के अंतिम दिनों में सूरज के तीखे तेवर और दोपहर के समय चलने वाली गर्म हवाओं ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है ताकि दोपहर की पीक गर्मी से पहले ही बच्चों की छुट्टी हो सके और वे सुरक्षित अपने घर पहुमच सकें। इसके साथ ही, सरकारी कर्मचारियों को भी इस तपती गर्मी में आवाजाही के दौरान राहत मिलेगी।
Trending Videos
प्रशासन को सख्ती से पालन के निर्देश
यह नया टाइम-टेबल सोमवार से पूरी तरह प्रभाव में आ जाएगा। शिक्षा विभाग और सभी संबंधित प्रशासनिक विभागों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि वे अपने-अपने स्तर पर इन आदेशों का तत्काल प्रभाव से पालन सुनिश्चित करवाएं।