फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   11 women of Punjabi origin will contest in Provincial elections in BC, Canada

Punjab: कनाडा के बीसी में अक्तूबर में होंगे प्रांतीय चुनाव, पंजाबी मूल की 11 महिलाएं मैदान में देंगी टक्कर

Sat, 21 Sep 2024 10:59 AM IST
निवेदिता वर्मा सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 21 Sep 2024 10:59 AM IST
सार

ब्रिटिश कोलंबिया के कई इलाके ऐसे हैं, जहां पर जीत-हार का फैसला पंजाबी मूल के लोग करते हैं। इसमें वैंकुवर, सरीं, विक्टोरिया प्रमुख हैं। 2021 की जनगणना के मुताबिक, कनाडा की कुल जनसंख्या 3 करोड़ 70 लाख है। कुल आबादी का चार प्रतिशत यानी लगभग 16 लाख कनाडाई भारतीय मूल के हैं। वहीं, लगभग 7 लाख 70 हजार सिर्फ सिख हैं।

विज्ञापन
11 women of Punjabi origin will contest in Provincial elections in BC, Canada
कनाडा के बीसी से चुनाव लड़ेंगी पंजाबी मूल की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया राज्य के 43वें विधानसभा चुनाव अक्तूबर माह में होने जा रहे हैं। इसे लेकर पंजाबी मूल के लोगों में खासा उत्साह है, क्योंकि बीसी के कई इलाके ऐसे हैं, जहां पर पंजाबियों का खासा दबदबा है। इस बार पंजाबी मूल की 11 महिलाएं मैदान में हैं, जिसमें 9 महिलाएं एनडीपी की तरफ से मैदान में उतरी हैं।

विज्ञापन


कंजरवेटिव पार्टी ने एक महिला को टिकट दी है जबकि एक आजाद उम्मीदवार के तौर पर मैदान में है। 42वीं विधानसभा में बीसी की अटार्नी जनरल रही निक्की शर्मा, शिक्षा मंत्री रचना सिंह, संसदीय सचिव हरविंदर कौर संधू, विधायिका जिन्नी सिमज दोबारा मैदान में हैं। वहीं, कैमलूप्स केंद्रीय क्षेत्र से कमल ग्रेवाल, लंगारा से सुनीता धीर, सारह कून्नर, जस्सी सुन्नड़, रिया अरोड़ा मैदान में हैं। डॉ. ज्योति तूर कंजरवेटिव की तरफ से व दपिंदर कौर सरां आजाद उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं।

विज्ञापन

2020 में जीते थे आठ पंजाबी

2020 में बीसी चुनाव में आठ पंजाबियों ने विजय हासिल की थी। इनमें जगरूप बराड़ (सरी फलीटवुड), जिन्नी सिमज (सरी पैनेरामा), हैरी बैंस (सरी न्यूटन), रवि काहलों (नार्थ डेल्टा), राज चौहान (बर्नबी एडमंडज), एडवोकेट अमनदीप सिंह (रिचमंड क्वीन्जब्रो) रचना सिंह (सरी-ग्रीन टिंबरज) और निक्की शर्मा (वेंकूवर-हेसटिंग्ज) शामिल हैं। पिछले चुनावों में 22 पंजाबी चुनाव मैदान में थे। इनमें से 11 सत्ताधारी पार्टी एनडीपी, नौ लिबरल पार्टी और दो ग्रीन पार्टी की ओर से चुनाव लड़ रहे थे।

बीसी के कई इलाके ऐसे हैं, जहां पर जीत-हार का फैसला पंजाबी मूल के लोग करते हैं। इसमें खासकर वैंकुवर, सरीं, विक्टोरिया प्रमुख हैं। 2021 की जनगणना के मुताबिक, कनाडा की कुल जनसंख्या 3 करोड़ 70 लाख है। कुल आबादी का चार प्रतिशत यानी लगभग 16 लाख कनाडाई भारतीय मूल के हैं। वहीं, लगभग 7 लाख 70 हजार सिर्फ सिख हैं। कनाडा में सिखों की आबादी काफी तेजी से बढ़ी है। ईसाई, मुस्लिम और हिंदू के बाद सिख कनाडा का चौथा सबसे बड़ा धार्मिक समूह है। यही नहीं, अंग्रेजी और फ्रेंच के बाद पंजाबी कनाडा में तीसरी सबसे लोकप्रिय भाषा है। कनाडा में सबसे ज्यादा सिख ओंटारियो, ब्रिटिश कोलंबिया और अल्बर्टा में रहते हैं। बीसी में चुनाव पर सिर हैं और पंजाबी मूल में खासा उत्साह है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed