सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   127.95 crore released for the health and dignity of women: Dr. Baljeet Kaur

महिलाओं के स्वास्थ्य और सम्मान के लिए जारी किए 127.95 करोड़ : डॉ. बलजीत कौर

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
127.95 crore released for the health and dignity of women: Dr. Baljeet Kaur
विज्ञापन
चंडीगढ़। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य और सम्मान के लिए सरकार उचित कदम उठा रही है। गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं की स्वास्थ्य और भलाई सुनिश्चित करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।
Trending Videos

वित्तीय वर्ष 2023-24 से 2025-26 तक 127.95 करोड़ रुपये डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से सीधे महिलाओं के बैंक खातों में जारी किए गए। इस अवधि के दौरान 2.89 लाख से अधिक महिलाओं को इस वित्तीय सहायता पहल का लाभ मिला है। यह सहायता केवल आर्थिक मदद नहीं बल्कि माताओं और नवजात बच्चों के स्वास्थ्य के लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने बताया कि सरकार अधिक से अधिक महिलाओं को इस पहल से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान 1.32 लाख से अधिक महिलाओं का रजिस्ट्रेशन किया गया था। वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान 1.14 लाख से अधिक महिलाओं का रजिस्ट्रेशन किया गया। 2025-26 के दौरान कम से कम 1.14 लाख महिलाओं को रजिस्टर करने का लक्ष्य रखा गया है जिसके तहत 11 फरवरी तक 1.05 लाख महिलाओं का रजिस्ट्रेशन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed