सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   200-year-old tree felled in Jalandhar public outrage

जालंधर में काटा 200 साल पुराना पेड़: मंदिर में 40 फीट ऊंचा वृक्ष, लोग करते थे पूजा-अर्चना; जनता में आक्रोश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: Ankesh Kumar Updated Fri, 06 Mar 2026 03:40 PM IST
विज्ञापन
सार

जालंधर में मंदिर परिसर में 200 साल पुराना पेड़ काट दिया गया। लोगों का कहना है कि 200 साल पुराने हरे-भरे प्राचीन पेड़ को इस तरह काटना पर्यावरण के साथ-साथ धार्मिक भावनाओं पर भी सीधा आघात है।

200-year-old tree felled in Jalandhar public outrage
200 साल पुराना पेड़ काटा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

जालंधर के नूरमहल के मोहल्ला संत नगर में स्थित पुराने मंदिर परिसर में करीब 200 साल पुराना हरा-भरा बोहड़ का प्राचीन पेड़ काटे जाने का मामला सामने आने से इलाके में भारी रोष फैल गया है। लोगों का कहना है कि यह पेड़ न केवल पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण था, बल्कि धार्मिक आस्था का भी केंद्र था।

Trending Videos


शिकायतकर्ता राज बहादुर सीनियर निवासी मोहल्ला संतोखियां नूरमहल ने प्रशासन को दी शिकायत में बताया कि संत नगर नूरमहल रोड स्थित पुराने मंदिर में लगभग 30 से 40 फीट ऊंचा और 5 से 6 फीट मोटा बोहड़ का विशाल पेड़ लगा हुआ था, जिसके साथ पीपल का पेड़ भी था। यह प्राचीन पेड़ करीब 200 साल पुराना बताया जा रहा है और लोग इसकी पूजा-अर्चना भी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि 3 मार्च को मंदिर में रहने वाले केयरटेकर कमल कुमार ने उक्त पेड़ को कटवा दिया। जब आसपास के लोगों को इस बारे में पता चला तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया। बताया जा रहा है कि काटी गई लकड़ी को गाड़ी में भरकर ले जाने की कोशिश भी की गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि 200 साल पुराने हरे-भरे प्राचीन पेड़ को इस तरह काटना पर्यावरण के साथ-साथ धार्मिक भावनाओं पर भी सीधा आघात है। घटना के बाद इलाके के लोगों में काफी नाराजगी और आक्रोश देखने को मिल रहा है।

शिकायतकर्ताओं ने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस ने मौके का दौरा भी किया। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि प्राचीन पेड़ काटने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। इस संबंध में शिकायत की प्रतियां पंजाब सरकार, डिप्टी कमिश्नर जालंधर, एसएसपी जालंधर, डीएसपी फिल्लौर और थाना नूरमहल को भी भेजी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed