फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   65-year-old woman arrested with 255 grams of heroin

Jalandhar News: 255 ग्राम हेरोइन समेत 65 वर्षीय महिला गिरफ्तार

Mon, 17 Aug 2026 03:26 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Mon, 17 Aug 2026 03:26 PM IST
विज्ञापन
65-year-old woman arrested with 255 grams of heroin
37 हजार रुपये की नकदी, 8 मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद। थाना वैरोका पुलिस ने 65 वर्षीय महिला को 255 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से 37 हजार रुपये की नकदी, आठ मोबाइल और एक इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर कांटा भी बरामद किया है। एसएचओ प्रगट सिंह ने बताया कि पुलिस को गश्त के दौरान काठगढ़ की ओर से एक महिला आती दिखाई दी। पुलिस वाहन को देखकर महिला घबरा गई और वापस जाने लगी। पुलिस कर्मचारियों ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 255 ग्राम हेरोइन, 37 हजार रुपये की भारतीय मुद्रा, एक इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर कांटा और आठ मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी महिला की पहचान महिंदर कौर पत्नी रूलिया सिंह, निवासी गांव काठगढ़ के रूप में हुई है।
कैप्शन आरोपी महिला पुलिस की गिरफ्त में।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed