फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   A young man and woman in a car opened fire on two brothers

जालंधर में रोडरेज बना खूनी संघर्ष: कार सवार युवक-युवती ने दो भाइयों पर की फायरिंग, एक शख्स घायल

Tue, 07 Jul 2026 09:46 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 07 Jul 2026 09:46 PM IST
सार

आरोप है कि इसी दौरान युवती ने अपने साथी को गोली चलाने के लिए उकसाया, जिसके बाद युवक ने पिस्तौल से फायरिंग कर दी। एक गोली नवदीप की कलाई में लगी, जबकि दूसरी उसके पेट में जा धंसी।

विज्ञापन
A young man and woman in a car opened fire on two brothers
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नूरमहल क्षेत्र में देर रात रोडरेज की घटना हुई जिसमें एक ग्लैंजा कार में सवार युवक और युवती ने एक्टिवा पर जा रहे दो भाइयों पर कथित तौर पर गोलियां चला दीं। फायरिंग में नवदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका भाई हैप्पी भी झड़प में चोटिल हुआ। 
विज्ञापन


घायल नवदीप का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित हैप्पी के मुताबिक, रात करीब 10 बजे वह अपने भाई के साथ एक्टिवा पर नूरमहल की ओर जा रहा था। उप्पल जागीर गांव के पास पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। इसके बाद कार सवार युवक और युवती नीचे उतरे और दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। 
विज्ञापन


आरोप है कि इसी दौरान युवती ने अपने साथी को गोली चलाने के लिए उकसाया, जिसके बाद युवक ने पिस्तौल से फायरिंग कर दी। एक गोली नवदीप की कलाई में लगी, जबकि दूसरी उसके पेट में जा धंसी। घटना के बाद आरोपी मौके से कार लेकर फरार हो गए। मामले की सूचना मिलते ही थाना नूरमहल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एफआईआर नंबर 90 (07 जुलाई 2026) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109, 61(2) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया। डीएसपी नकोदर ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि मामले में नामजद आरोपी हरकीरत सिंह निवासी गांव सोहल जागीर और मनजोत कौर निवासी गांव उप्पल जागीर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed