Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Massive fire breaks out at a factory in Jalandhar; fire department teams are working to bring it under control.
{"_id":"6a4dda12f7b1783867027096","slug":"video-massive-fire-breaks-out-at-a-factory-in-jalandhar-fire-department-teams-are-working-to-bring-it-under-control-2026-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर की फैक्टरी में लगी भीषण आग, दमकल विभाग की टीमें काबू पाने में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर की फैक्टरी में लगी भीषण आग, दमकल विभाग की टीमें काबू पाने में जुटी
जालंधर के निजातम नगर की गली नंबर 7 में एक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग की ऊंची लपटें और धुआं देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज हवाओं के कारण आग ने देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही पंजाब फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। आग की भयावहता को देखते हुए चार अतिरिक्त दमकल गाड़ियों को भी बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और बड़े नुकसान को फैलने से रोक लिया। फैक्ट्री मालिक ने बताया कि उन्हें फैक्ट्री में रहने वाले कर्मचारी का फोन आया था कि फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि पूरी फैक्ट्री आग की लपटों में घिरी हुई थी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।