Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
PM Modi to inaugurate Jalandhar Cantt Railway Station; Union Minister Ravneet Bittu takes stock of the situation.
{"_id":"6a4e08a0c276980f700813ef","slug":"video-pm-modi-to-inaugurate-jalandhar-cantt-railway-station-union-minister-ravneet-bittu-takes-stock-of-the-situation-2026-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने लिया जायजा
जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य का रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने बुधवार को दौरा कर अंतिम तैयारियों का जायजा लिया। करीब 98.89 करोड़ की लागत से आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस स्टेशन का निर्माण अंतिम चरण में है। केंद्रीय मंत्री का रेलवे अधिकारियों और भाजपा नेताओं ने स्वागत किया, जिसके बाद उन्होंने निर्माण कार्य की समीक्षा कर अधिकारियों के साथ बैठक भी की। मीडिया से बातचीत में रवनीत सिंह बिट्टू ने बताया कि जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का उद्घाटन जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। उन्होंने कहा कि उद्घाटन समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है और 17 जुलाई तक सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि देशभर के 100 वर्ष से अधिक पुराने करीब 1500 रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है, जिनमें जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन भी शामिल है। केंद्रीय मंत्री ने भरोसा जताया कि निर्माण कार्य में यदि कहीं कोई कमी रह गई है तो उसे उद्घाटन से पहले दूर कर लिया जाएगा, ताकि यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाओं वाला आधुनिक रेलवे स्टेशन मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।