पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Accused arrested in property dealer shooting case

प्रॉपर्टी डीलर फायरिंग केस: जालंधर पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, आठ महीने बाद आरोपी गिरफ्तार

Sun, 05 Jul 2026 04:54 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 05 Jul 2026 04:54 PM IST
सार

वारदात के बाद दोनों आरोपी थार गाड़ी में फरार हो गए थे। मामले की जांच के दौरान दूसरे शूटर की पहचान अमनदीप सिंह उर्फ रमन के रूप में हुई।

विज्ञापन
Accused arrested in property dealer shooting case
फायरिंग केस में आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद

विस्तार

सीआईए स्टाफ जालंधर ग्रामीण ने फिल्लौर की अटवाल कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलर पर हुई फायरिंग के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब आठ महीने से फरार चल रहे आरोपी अमनदीप सिंह उर्फ रमन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गुप्त सूचना और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर गांव पासला से काबू किया गया।
विज्ञापन


एसएसपी जालंधर ग्रामीण हरविंदर सिंह विरक ने बताया कि 18 अक्टूबर 2025 को अटवाल कॉलोनी स्थित कार्यालय के बाहर प्रॉपर्टी डीलर मनदीप सिंह उर्फ गोरा और उनके साथी संजीव शर्मा पर फायरिंग की गई थी। आरोप है कि राहुल उर्फ रितीश ने विवाद के बाद पिस्तौल से दो गोलियां चलाईं, जिसमें से एक गोली संजीव शर्मा के घुटने पर लगी। 
विज्ञापन


वारदात के बाद दोनों आरोपी थार गाड़ी में फरार हो गए थे। मामले की जांच के दौरान दूसरे शूटर की पहचान अमनदीप सिंह उर्फ रमन के रूप में हुई। सीआईए स्टाफ ने लगातार निगरानी और खुफिया सूचना के आधार पर उसे उसके ननिहाल गांव पासला से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल करेगी, ताकि फरार आरोपी राहुल उर्फ रितीश की गिरफ्तारी, वारदात में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी और पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। पुलिस का कहना है कि आरोपी की आपराधिक गतिविधियों, उसके नेटवर्क और गैर-कानूनी तरीके से अर्जित संपत्ति की भी गहन जांच की जा रही है। मामले में आगे अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed