Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Haryana CM Nayab Saini launches a scathing attack on Congress and AAP: Says infighting is in Congress's DNA and promises made in Punjab remain unfulfilled, whereas our alliance is directly with the people
{"_id":"6a4b378c6f59b837fa0ca787","slug":"video-haryana-cm-nayab-saini-launches-a-scathing-attack-on-congress-and-aap-says-infighting-is-in-congresss-dna-and-promises-made-in-punjab-remain-unfulfilled-whereas-our-alliance-is-directly-with-the-people-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर: हरियाणा सीएम नायब सैनी का कांग्रेस और आप पर बड़ा हमला: बोले- कांग्रेस के डीएनए में लड़ाई, पंजाब से किए वादे भी पूरे नहीं हुए, हमारा गठबंधन सीधे जनता के साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर: हरियाणा सीएम नायब सैनी का कांग्रेस और आप पर बड़ा हमला: बोले- कांग्रेस के डीएनए में लड़ाई, पंजाब से किए वादे भी पूरे नहीं हुए, हमारा गठबंधन सीधे जनता के साथ
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को जालंधर में जैन समाज के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। उन्होंने
कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि "कांग्रेस के डीएनए में ही आपसी लड़ाई है और यह संघर्ष अब बड़े स्तर पर दिखाई दे रहा है।" उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए पंजाब के लोगों से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं कर सकी, जिसके चलते जनता ने उसे सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया। सैनी ने कहा कि इसके बाद आम आदमी पार्टी ने भी पंजाब में 56 गारंटियां दीं, लेकिन आज तक अधिकांश वादे अधूरे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल से मांग की कि वे श्वेत पत्र जारी कर बताएं कि अब तक कितनी घोषणाएं वास्तव में पूरी की गई हैं। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पंजाब में नशे की समस्या और युवाओं को नशे के दलदल में धकेलने के लिए आप सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि किसानों को एम एस पी को लेकर भी सरकार ने कोई ठोस राहत नहीं दी और पांच वर्षों में किए गए विकास कार्यों का हिसाब जनता के सामने रखना चाहिए।
गठबंधन के सवाल पर सैनी ने स्पष्ट कहा कि "हमारा किसी राजनीतिक दल से गठबंधन नहीं है, हमारा गठबंधन केवल पंजाब की जनता के साथ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।