{"_id":"6a4a369cf70899e9ea0e5071","slug":"video-accused-arrested-for-defrauding-people-visiting-atms-to-withdraw-cash-2026-07-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर: एटीएम से पैसे निकालने आए लोगों को फंसाकर ठगी मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर: एटीएम से पैसे निकालने आए लोगों को फंसाकर ठगी मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार
जालंधर कमिश्नरेट की थाना बस्ती बावा खेल पुलिस ने एटीएम के जरिए लोगों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ठगी में इस्तेमाल होने वाला सामान भी बरामद किया है। मामले में एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह एसीपी वेस्ट आतिश भाटिया की निगरानी में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी एसआई जय इंदर सिंह की टीम गश्त के दौरान बस्ती पीरदाद रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम के पास पहुंची, जहां एक संदिग्ध युवक खड़ा मिला। पूछताछ में आरोपी की पहचान अमरीक सिंह उर्फ विक्की, निवासी ईस्ट इंक्लेव, कोट सदीक, जालंधर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से प्लास, चाकू, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, पर्स, 4 फेवीक्विक और टेप बरामद हुई। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर एटीएम पर आने वाले लोगों को झांसे में लेकर उनके खातों से पैसे निकालता था आरोपी की निशानदेही पर उसके साथी संदीप उर्फ पिंका, निवासी गांव वरियाणा, जालंधर का नाम भी सामने आया है, जो फिलहाल फरार है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 303(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।