सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Administration's action on traders' problems: 125 complaints resolved

व्यापारियों की समस्याओं पर प्रशासन का एक्शन: 125 शिकायतों का निपटारा लंबित मामलों के समाधान के लिए बुधवार तक का अल्टीमेटम

संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Mon, 08 Jun 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
Administration's action on traders' problems: 125 complaints resolved
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

जालंधर। डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन के प्रतिनिधियों के साथ हुई एक बैठक में बताया कि सरकारी विभागों से संबंधित व्यापारियों और दुकानदारों की 125 शिकायतों का सफलतापूर्वक समाधान कर दिया गया है। जिला प्रशासनिक परिसर में आयोजित बैठक में नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की गई। इन शिकायतों का संबंध पुलिस, स्थानीय निकाय, उद्योग विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, श्रम विभाग, बिजली विभाग, मंडी बोर्ड, पीडब्ल्यूडी, राजस्व विभाग, ग्रामीण विकास, टैक्स एवं एक्साइज सहित कई अन्य विभागों से था। डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि पोर्टल पर लंबित सभी शिकायतों का निपटारा बुधवार तक हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के लिए पूरी तरह गंभीर है और इसी उद्देश्य से पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन के प्रतिनिधियों के साथ नियमित बैठकें आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में व्यापार और उद्योग को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए लगातार प्रयासरत है।
बैठक में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अमनिंदर कौर, एसडीएम शुभी आंगरा, शायरी मल्होत्रा, जॉइंट कमिश्नर नगर निगम सुमनदीप कौर, सहायक कमिश्नर (जनरल) बादलदीन, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन के सदस्य हरिंदरपाल सिंह मनोचा, इंद्रवंश सिंह चड्ढा सहित अन्य प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed