{"_id":"6a26a75a41fc18891d08cfc3","slug":"video-mitthu-basti-religious-dispute-2026-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"मिट्ठू बस्ती धार्मिक विवाद: माइनॉरिटी कमीशन की जांच कमेटी पहुंची, परिवार के दर्ज किए बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्ठू बस्ती धार्मिक विवाद: माइनॉरिटी कमीशन की जांच कमेटी पहुंची, परिवार के दर्ज किए बयान
मिट्ठू बस्ती में हाल ही में सामने आए धार्मिक विवाद मामले में पंजाब माइनॉरिटी कमीशन ने जांच प्रक्रिया तेज कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कमीशन के चेयरमैन गौरव मसीह के निर्देश पर गठित जांच कमेटी ने आज पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनके बयान दर्ज किए और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी जुटाई। जानकारी के अनुसार, विवाद उस समय शुरू हुआ था जब एक परिवार, जिसने करीब चार वर्ष पहले ईसाई धर्म अपनाया था, अपने घर में प्रार्थना कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान कुछ स्थानीय और बाहरी लोग वहां पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। परिवार पर कथित तौर पर पैसे लेकर धर्म परिवर्तन करने के आरोप लगाए गए, जिसके बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। जांच कमेटी के सदस्य वलायत मसीह उर्फ बंटी अजनाला ने बताया कि परिवार ने समिति के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए बताया कि किस प्रकार कुछ लोग उनके घर में घुसे, धक्का-मुक्की की और माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। कमेटी ने परिवार के सभी बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले से जुड़े तथ्यों को एकत्र किया है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर पंजाब सरकार और माइनॉरिटी कमीशन के चेयरमैन को सौंपी जाएगी। रिपोर्ट के अध्ययन के बाद आगे की कार्रवाई और आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।इस मामले ने धार्मिक स्वतंत्रता, सामाजिक सौहार्द और कानून व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की निगाहें जांच रिपोर्ट और उसके बाद होने वाली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।