{"_id":"6ac62a8c9faa8ac5e90942a5","slug":"asi-suspended-after-ramming-multiple-vehicles-with-a-government-vehicle-while-intoxicated-jalandhar-news-c-46-1-spkl1013-111884-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: एएसआई ने नशे में सरकारी वाहन से कई गाड़ियों को टक्कर मारी, सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: एएसआई ने नशे में सरकारी वाहन से कई गाड़ियों को टक्कर मारी, सस्पेंड
Wed, 07 Oct 2026 04:48 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Wed, 07 Oct 2026 04:48 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल जांच में शराब के नशे में होने की पुष्टि
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। जालंधर देहात के भोगपुर में देर रात एक एएसआई ने सरकारी वाहन से कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। मेडिकल जांच में शराब की पुष्टि होने के बाद एएसआई गुरसिंदर सिंह को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई है।
भोगपुर नेशनल हाईवे पर रिकवरी वैन पर तैनात गुरसिंदर सिंह ने सड़क किनारे खड़ी और गुजर रही करीब तीन-चार गाड़ियों को टक्कर मारी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक वाहन का टायर फट गया। कई अन्य गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस वाहन को घेरकर हंगामा किया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वरिष्ठ पुलिस कप्तान हरविंदर सिंह विर्क के समक्ष मेडिकल और जांच रिपोर्ट रखी गई। पुलिसकर्मी की पहचान एएसआई गुरसिंदर सिंह, पुलिस लाइन जालंधर के रूप में हुई। आरोपों की निष्पक्ष जांच के लिए उसका सिविल अस्पताल काला बकरा में मेडिकल परीक्षण कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट में घटना के समय उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। वरिष्ठ पुलिस कप्तान हरविंदर सिंह विर्क ने अनुशासनहीनता और ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में गुरसिंदर सिंह को निलंबित किया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी के दौरान लापरवाही या कानून का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।