फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Three-vehicle collision; one youth critically injured.

Jalandhar News: तीन वाहनों की टक्कर, एक युवक गंभीर

Wed, 07 Oct 2026 05:11 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Wed, 07 Oct 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
Three-vehicle collision; one youth critically injured.
हादसा ग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाते सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम के सदस्य
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फगवाड़ा। फगवाड़ा-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चहेड़ू पुलिस चौकी के सामने पुल पर तीन वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में महिंद्रा पिकअप में सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे में वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा। सूचना मिलने पर सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने लोगों की मदद से घायल युवक को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। हाईवे पुलिस इंचार्ज एएसआई मखण सिंह ने बताया कि जालंधर से फगवाड़ा जा रहे एक ट्रक ने महिंद्रा पिकअप को पीछे से टक्कर मारी। टक्कर के बाद पिकअप आगे जा रही एक कार से टकरा गई। इसमें महिंद्रा पिकअप चालक घायल हो गया। सड़क सुरक्षा फोर्स ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed