{"_id":"6a3f9a7df21d49e3aa0265b7","slug":"big-upheaval-in-jalandhar-politics-aap-adampur-constituency-incharge-jeet-lal-bhatti-joins-bjp-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर की राजनीति में बड़ा उलटफेर: आप के आदमपुर हलका इंचार्ज जीत लाल भट्टी भाजपा में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर की राजनीति में बड़ा उलटफेर: आप के आदमपुर हलका इंचार्ज जीत लाल भट्टी भाजपा में शामिल
Sat, 27 Jun 2026 03:11 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Sat, 27 Jun 2026 03:11 PM IST
सार
जीत लाल भट्टी आदमपुर के हलका इंचार्ज भी रहे हैं और क्षेत्र में सोशल मीडिया के साथ-साथ जमीनी स्तर पर सक्रिय नेता माने जाते हैं।
विज्ञापन
जीत लाल भट्टी भाजपा में शामिल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और 2022 विधानसभा चुनाव में आदमपुर से उम्मीदवार रहे जीत लाल भट्टी ने चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।
विज्ञापन
भट्टी आदमपुर के हलका इंचार्ज भी रहे हैं और क्षेत्र में सोशल मीडिया के साथ-साथ जमीनी स्तर पर सक्रिय नेता माने जाते हैं। भाजपा में शामिल होने के दौरान पंजाब बीजेपी अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को सम्मान और जिम्मेदारी देती है, इसलिए अन्य दलों के नेता लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी के नेता एक-एक कर पार्टी छोड़ रहे हैं, जो पार्टी के भीतर बढ़ती नाराजगी का संकेत है। ढिल्लों ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में पंजाब में भाजपा की सरकार बनेगी। जीत लाल भट्टी के भाजपा में शामिल होने से उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल है। वहीं, आदमपुर विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के लिए इस राजनीतिक खालीपन को भरना चुनौती माना जा रहा है। भट्टी के इस फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि भाजपा उन्हें कौन-सी नई जिम्मेदारी सौंपती है और आदमपुर की राजनीति पर इसका क्या असर पड़ता है।
विज्ञापन