Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Gherao of PSPCL office in Jalandhar: Farmers protest against power cuts, warn of a major agitation
{"_id":"6a4222e80ee63190bf0ff33a","slug":"video-gherao-of-pspcl-office-in-jalandhar-farmers-protest-against-power-cuts-warn-of-a-major-agitation-2026-06-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में पीएसपीसीएल दफ्तर का घेराव: बिजली कटौती से नाराज किसानों का प्रदर्शन, बड़े आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में पीएसपीसीएल दफ्तर का घेराव: बिजली कटौती से नाराज किसानों का प्रदर्शन, बड़े आंदोलन की चेतावनी
धान (झोने) के सीजन से पहले लगातार हो रही बिजली कटौती के विरोध में दुआबा किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी ने जालंधर स्थित पीएसपीसीएल कार्यालय का घेराव कर धरना दिया। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आरोप लगाया कि बिजली की अनियमित सप्लाई के कारण खेतों तक समय पर पानी नहीं पहुंच रहा, जिससे खेती के काम प्रभावित हो रहे हैं। किसान नेताओं ने कहा कि सरकार ने पंजाब में निर्बाध बिजली आपूर्ति का वादा किया था, लेकिन धान की फसल के सबसे अहम समय में किसानों और आम लोगों को लगातार पावर कट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि जैसे ही किसान धरने पर बैठे, इलाके की बिजली बहाल कर दी गई, जबकि इससे पहले लंबे समय तक कटौती जारी थी। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने बिजली आपूर्ति का स्थायी समाधान नहीं किया, तो आने वाले दिनों में पूरे पंजाब में बड़ा किसान आंदोलन छेड़ा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।