{"_id":"69afff4b5ae4ffb58700368b","slug":"chief-minister-bhagwant-mann-holds-public-meeting-in-jalandhar-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पंजाब का खजाना नहीं, विपक्ष की नीयत खाली': सीएम मान बोले- युवाओं की पढ़ाई-नौकरी की जिम्मेदारी हमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पंजाब का खजाना नहीं, विपक्ष की नीयत खाली': सीएम मान बोले- युवाओं की पढ़ाई-नौकरी की जिम्मेदारी हमारी
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: Ankesh Kumar
Updated Tue, 10 Mar 2026 04:54 PM IST
विज्ञापन
सार
मुख्यमंत्री भगवंत मान मंगलवार को जालंधर के आदमपुर में आयोजित लोक मिलनी कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने सरकार की उपलब्धियां तो गिनाई ही साथ में विपक्षियों पर भी जमकर निशाना साधा।
जालंधर में सीएम भगवंत मान।
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
विस्तार
जालंधर के आदमपुर में आयोजित ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब का खजाना खाली नहीं है, बल्कि विपक्ष की नीयत खाली है।
Trending Videos
मुख्यमंत्री मान ने एलान किया कि राज्य के युवाओं की पढ़ाई और रोजगार की पूरी जिम्मेदारी उनकी सरकार की है और महिलाओं को सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता दी जाएगी। सीएम मान ने भावुक होते हुए कहा कि जब बुजुर्ग अपने बच्चों की शिक्षा के लिए गुहार लगाते हैं तो उन्हें पीड़ा होती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आम आदमी पार्टी की सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए ठोस कदम उठा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विपक्ष पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जहां उनकी सभाओं में लोग खुद जुटते हैं। वहीं अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस को भीड़ जुटाने के लिए जलेबियां बांटनी पड़ती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए मान ने कहा कि लोगों के खातों में पैसे डालने के वादे पूरे नहीं हुए और नोटबंदी को जुमला बताया।
मुख्यमंत्री ने अग्निवीर योजना की आलोचना करते हुए कहा कि इससे युवाओं का भविष्य अस्थिर हो रहा है। साथ ही दावा किया कि पंजाब सरकार ने मुफ्त बिजली का वादा निभाया और बिजली दरों में कटौती कर आम जनता व व्यापारियों को राहत दी है।
अंत में शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल पर सीधा प्रहार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन्होंने पंजाब को नुकसान पहुंचाया, वही आज उसे बचाने की बात कर रहे हैं। उन्होंने दोहराया कि उनकी सरकार पारदर्शिता और जनहित के एजेंडे पर काम कर रही है।