{"_id":"69df3d6b4e7e57066c05648a","slug":"cm-bhagwant-mann-listens-to-grievances-of-aap-volunteers-issues-directives-to-officials-on-spot-in-jalandhar-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: सीएम भगवंत मान ने सुनी आप वालंटियर्स की समस्याएं, अधिकारियों को मौके पर ही दिए सख्त निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar: सीएम भगवंत मान ने सुनी आप वालंटियर्स की समस्याएं, अधिकारियों को मौके पर ही दिए सख्त निर्देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
Published by: Nivedita
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:58 PM IST
विज्ञापन
सार
आम आदमी पार्टी वालंटियरों की नाराजगी को दूर करने के लिए जमीनी स्तर पर सक्रिय हो गई है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि संगठन की मजबूती वालंटियरों के भरोसे पर टिकी है, इसलिए उनकी समस्याओं का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता है।
मंच पर माैजूद सीएम भगवंत मान और अन्य आप नेता
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में आयोजित एक अहम बैठक के दौरान आम आदमी पार्टी के वालंटियरों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने को कहा।
Trending Videos
बैठक में बड़ी संख्या में मौजूद वालंटियरों ने संगठनात्मक और प्रशासनिक स्तर पर आ रही परेशानियों को खुलकर मुख्यमंत्री के सामने रखा। वालंटियरों की नाराजगी को देखते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि पार्टी के कार्यकर्ता उसकी सबसे बड़ी ताकत हैं और उनकी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस मौके पर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर, डिप्टी कमिश्नर जालंधर, पुडा, नगर निगम, बिजली बोर्ड सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वालंटियरों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर तुरंत संज्ञान लेते हुए तय समय सीमा में समाधान किया जाए।
सूत्रों के अनुसार, आम आदमी पार्टी वालंटियरों की नाराजगी को दूर करने के लिए जमीनी स्तर पर सक्रिय हो गई है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि संगठन की मजबूती वालंटियरों के भरोसे पर टिकी है, इसलिए उनकी समस्याओं का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस बैठक को पार्टी और सरकार के बीच समन्वय मजबूत करने और जमीनी फीडबैक को सीधे शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

कमेंट
कमेंट X