सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   CM Nayab Singh Saini paid obeisance at Mata Bhadrakali Temple in Shekhupur.

Jalandhar News: सीएम नायब सिंह सैनी ने शेखूपुर स्थित माता भद्रकाली मंदिर में माथा टेका

संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sun, 31 May 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
CM Nayab Singh Saini paid obeisance at Mata Bhadrakali Temple in Shekhupur.
विज्ञापन
पंजाब सरकार पर बोला हमला, कहा - भाजपा 2027 में अकेले लड़ेगी चुनाव

संवाद न्यूज एजेंसी

कपूरथला। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने हाल ही में हुए निकाय चुनाव में कानून व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाया। सीएम सैनी ने दोहराया कि भाजपा को किसी भी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन की आवश्यकता नहीं है। भाजपा आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव अकेले अपने दम पर लड़ेगी। पार्टी अपने समर्पित कार्यकर्ताओं और नेताओं को ही आगे बढ़ाएगी। उन्होंने कांग्रेस या आम आदमी पार्टी के नेताओं के भाजपा के संपर्क में होने की बात को भी खारिज किया।

नायब सिंह सैनी ने पंजाब भाजपा के नए प्रदेश प्रधान केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व की प्रशंसा की। उन्होंने विश्वास जताया कि केवल ढिल्लों के नेतृत्व में पंजाब में भाजपा का कमल का फूल और अधिक मजबूती के साथ खिलेगा। पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर पंजाब में भाजपा को मजबूत करेंगे और आगामी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम मान पर निशाना

सीएम सैनी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को एक कलाकार बताया जो केवल तालियां बजवाने का काम करते हैं। सैनी ने कहा कि तालियां बजाने से लोगों का पेट नहीं भरता। राज्य में कानून व्यवस्था खराब है, गैंगस्टरवाद को बढ़ावा मिला है और विकास नहीं हुआ। उन्होंने मुख्यमंत्री पर शाम पांच बजे के बाद रंगला पंजाब बनाने का तंज कसा।
विज्ञापन
Trending Videos



पानी विवाद और पार्टी एकजुटता

पंजाब और हरियाणा के बीच पानी के मुद्दे पर सैनी ने कहा कि पंजाब भी उनकी अपनी धरती है। उन्होंने गुरुओं की सीख के अनुसार दोनों राज्यों के हितों का ध्यान रखने की बात कही। सैनी ने इसे बड़ा मुद्दा न बनाने और अनावश्यक विवाद से बचने का सुझाव दिया। कैप्टन अमरिंदर सिंह के बयान पर उन्होंने भाजपा को पूरी तरह एकजुट बताया। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा के शीर्ष नेताओं में शामिल हैं और पार्टी में उनका पूरा सम्मान है।

फोटो कैप्शन-माता भद्रकाली मंदिर शेखूपुर में मां की आरती करते हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, साथ हैं वरिष्ठ भाजपा नेता पुरुषोत्तम पासी व अन्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed