{"_id":"6a1aaeb3024fdad76b067d61","slug":"video-jalandhar-rti-activist-shot-dead-in-phagwara-2026-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर के RTI एक्टिविस्ट की फगवाड़ा में गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर के RTI एक्टिविस्ट की फगवाड़ा में गोली मारकर हत्या
जालंधर के आरटीआई एक्टिविस्ट सिमरनजीत की फगवाड़ा में गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने सिमरनजीत पर गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपी कार में सवार होकर फरार हो गए। बाद में उक्त कार लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के निकट लावारिस हालत में बरामद हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
डीआईजी जालंधर रेंज नवीन सिंगला ने बताया कि पुलिस को घटनास्थल से शव के पास एक पिस्तौल और फॉर्च्यूनर कार से राइफल बरामद हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जरूरत पड़ने पर काउंटर इंटेलीजेंस की मदद भी ली जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।