{"_id":"6a1a7ad6169ad51c2b0f5bcd","slug":"ipl-betting-online-betting-racket-operating-under-guise-of-mobile-shop-three-arrested-jalandhar-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल में सट्टेबाजी: मोबाइल शॉप की आड़ में चल रहा था ऑनलाइन बैटिंग रैकेट, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आईपीएल में सट्टेबाजी: मोबाइल शॉप की आड़ में चल रहा था ऑनलाइन बैटिंग रैकेट, तीन गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Sat, 30 May 2026 11:22 AM IST
विज्ञापन
सार
शहनाई पैलेस रोड स्थित एक मोबाइल शॉप की आड़ में ऑनलाइन सट्टेबाजी का धंधा चलाया जा रहा था।
arrest
- फोटो : arrest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वेस्ट हलके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई रेड में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, लैपटॉप और नकदी बरामद की है।
Trending Videos
जानकारी के मुताबिक, शहनाई पैलेस रोड स्थित एक मोबाइल शॉप की आड़ में ऑनलाइन सट्टेबाजी का धंधा चलाया जा रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने देर रात छापेमारी कर मोबाइल विक्रेता केशव मदान, जसनूर और उनके एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसीपी वेस्ट आतिश भाटिया ने बताया कि आरोपी भोले-भाले लोगों को पैसे दोगुने करने का लालच देकर सट्टेबाजी के जाल में फंसा रहे थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि केशव अपने साथियों के साथ मिलकर मोबाइल दुकान के भीतर से बेटिंग नेटवर्क संचालित कर रहा था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और पूछताछ जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान इस नेटवर्क से जुड़े और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।