{"_id":"6a1d05d0491fc5c4df0aa979","slug":"a-trailer-ran-over-a-bike-rider-collided-with-a-pickup-and-overturned-one-dead-several-injured-shahdol-news-c-1-1-noi1220-4346322-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: बाइक सवार युवक को रौंदकर भागा ट्रेलर मजदूरों से भरी पिकअप को टक्कर मारकर पलटा, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: बाइक सवार युवक को रौंदकर भागा ट्रेलर मजदूरों से भरी पिकअप को टक्कर मारकर पलटा, चालक फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 10:19 AM IST
विज्ञापन
सार
सोहागपुर बायपास पर हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई। हादसे के बाद भाग रहे ट्रेलर चालक ने आगे एक पिकअप को भी टक्कर मार दी, जिससे कई लोग घायल हो गए और ट्रेलर सड़क किनारे पलट गया।
हादसे के बाद बाइक की स्थिति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-43 बायपास पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर फरार हो गया लेकिन कुछ दूरी पर एक पिकअप वाहन को टक्कर मारने के बाद ट्रेलर सड़क किनारे पलट गया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस और अस्पताल सूत्रों के अनुसार मृतक की पहचान संजय बैगा के रूप में हुई है, जो बिजली का कार्य करता था। बताया गया है कि वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए एक ट्रेलर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक वाहन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
ये भी पढ़ें: MP News: ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे मंत्री लखन पटेल, जल्द मुआवजे का दिलाया भरोसा
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा बेहद भयावह था। टक्कर स्थल से करीब आधा किलोमीटर दूर युवक का क्षत-विक्षत शव मिला, जबकि उसकी बाइक लगभग एक किलोमीटर दूर जाकर पाई गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही सोहागपुर थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान जानकारी मिली कि फरार ट्रेलर बुढार थाना क्षेत्र के सरफा पुल के पास मजदूरों से भरी एक पिकअप से टकरा गया है।
बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में पिकअप में सवार कुछ मजदूर घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और चालक की लापरवाही सहित सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Trending Videos

कमेंट
कमेंट X