{"_id":"6a1d0fd7f14b85722308ca18","slug":"video-woman-assaulted-outside-gurdwara-victim-appeals-for-justice-2026-06-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुद्वारे के बाहर हुई थी महिला से मारपीट, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गुरुद्वारे के बाहर हुई थी महिला से मारपीट, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार
राजासांसी क्षेत्र के गांव कोहाली में एक महिला के साथ कथित मारपीट हुई थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसमें एक व्यक्ति महिला के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है। पीड़िता दलबीर कौर ने आरोप लगाया है कि घटना के दो सप्ताह बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।
दलबीर कौर ने बताया कि 17 मई को उसे आरोपी के परिवार की ओर से गुरुद्वारा साहिब बुलाया गया था। जब वह माथा टेकने के लिए अंदर जाने लगी तो एक युवक ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए अचानक हमला कर दिया और बेरहमी से मारपीट की। पीड़िता के अनुसार उसके सिर, नाक और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं तथा पैर की हड्डी भी प्रभावित हुई है।
महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी पहले भी उसके साथ दुर्व्यवहार कर चुका है। इस बार उसे, उसकी बेटी और परिवार को जान से मारने की धमकियां भी दी गईं। पीड़िता ने बताया कि परिवार ने करीब दो सप्ताह पहले पुलिस को लिखित शिकायत दी थी, लेकिन आरोपी की पहचान और सीसीटीवी साक्ष्य होने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई।
उधर, पुलिस अधिकारियों ने कैमरे के सामने बयान देने से इनकार किया। हालांकि पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद जांच पूरी कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर क्षेत्र में रोष का माहौल है और लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।