{"_id":"6a1971098f8d2e27ee07dabc","slug":"video-aap-scores-major-victory-in-jandiala-guru-municipal-council-elections-2026-05-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"जंडियाला गुरु नगर काउंसिल चुनाव में आप की बड़ी जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंडियाला गुरु नगर काउंसिल चुनाव में आप की बड़ी जीत
जंडियाला गुरु नगर काउंसिल चुनाव की मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। सरूप रानी सरकारी कॉलेज में हुई मतगणना के दौरान किसी प्रकार का विवाद या हंगामा सामने नहीं आया।
एसडीएम अलका कालियां ने बताया कि नगर काउंसिल के कुल 15 वार्डों में से दो वार्ड पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके थे, जबकि बाकी 13 वार्डों के लिए मतदान कराया गया था। घोषित परिणामों में 11 वार्डों में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की।
उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर-2 में शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार विजयी रहे, जबकि वार्ड नंबर-12 में इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी ने जीत हासिल की।
एसडीएम ने कहा कि मतगणना सभी उम्मीदवारों और काउंटिंग एजेंटों की मौजूदगी में कराई गई। पूरी प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता बनाए रखी गई और किसी भी राजनीतिक दल की ओर से कोई आपत्ति दर्ज नहीं करवाई गई।
उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। काउंटिंग सेंटर के भीतर और बाहर पुलिस बल तैनात रहा। उम्मीदवारों, एजेंटों और स्टाफ को आईडी कार्ड जारी किए गए थे तथा जांच के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी गई।
एसडीएम अलका कालियां ने कहा कि मतगणना के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई थीं, जिन्होंने सीलिंग, बैलेट बॉक्स की ढुलाई और गिनती का कार्य जिम्मेदारी के साथ पूरा किया। सभी विजेता उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र भी जारी कर दिए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।