Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
A massive fire broke out in the slums of migrant laborers, burning the household goods of 35 families.
{"_id":"6a1901eaa08b3a97bd0d3422","slug":"video-a-massive-fire-broke-out-in-the-slums-of-migrant-laborers-burning-the-household-goods-of-35-families-2026-05-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में लगी भीषण आग, 35 परिवारों के घर का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में लगी भीषण आग, 35 परिवारों के घर का सामान जला
पठानकोट के गांव बहेड़िया बुजुर्ग में आज सुबह प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस्ती को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में करीब 35 परिवारों का घर और उनमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। हालांकि घटना के समय कुछ अधिकांश मजदूर अपने रोजाना के काम पर गए थे और झुग्गियां भी खाली थी। प्रभावित मजदूरों राम लखन, मुन्ना लाल ,सोमवती, कांति ,दविंदर सिंह रूप लाल ने कहा कि एक झुग्गी से धुएं के साथ आग की लपटें भी दिखाई दी। सूखी लकड़ियों और तिरपाल से बनी झुग्गियों ने तेजी से आग पकड़ ली और तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। घटनास्थल के निकट काम करने वाले मजदूरों को जैसे ही इसका पता चला तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे। हालांकि दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही मजदूरों ने पानी और मिट्टी डाल आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक सब कुछ राख हो चुका था। कहा कि वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इस अग्निकांड में उनकी मेहनत की कमाई, राशन, कपड़े, बर्तन, गहने और मजदूरी से जोड़ी गई नकदी भी जल गई। यहां तक कि उनकी आवाजाही के 3 मोटरसाइकिलें भी खाक हो गए। इस हादसे के बाद यह गरीब परिवार सामने अब रोटी और छत का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित परिवारों ने जिला प्रशासन और पंजाब सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की है। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।