{"_id":"6a194818d64a226350021be8","slug":"video-farmers-in-amritsar-burn-effigy-of-central-government-protest-against-rising-prices-2026-05-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में किसानों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका, बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में किसानों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका, बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन
अमृतसर के चौगावां ब्लॉक में किसानों ने तेल, गैस और खाद की बढ़ती कीमतों के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका। प्रदर्शन की अगुवाई किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने की।
किसानों ने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ रही महंगाई के कारण खेती की लागत में भारी इजाफा हो रहा है, जिससे किसान आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और खाद के दाम कम करने की मांग उठाई।
किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि सरकार की नीतियों के चलते किसानों और आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कीमतों में राहत नहीं दी गई तो किसान संगठन संघर्ष को और तेज करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।