सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Counter Intelligence and AGTF caught accused with hand grenade in Jalandhar

जालंधर में बड़ी कार्रवाई: इंटेलिजेंस ने हैंड ग्रेनेड के साथ आरोपी को दबोचा, आतंकी लिंक की जांच शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Fri, 22 May 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
सार

जालंधर में कमिश्नरेट पुलिस, काउंटर इंटेलिजेंस और एजीटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में गैंगस्टरों पर बड़ी सफलता मिली। टीम ने एक आरोपी को हैंड ग्रेनेड और बिना नंबर की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। यह ऑपरेशन मुखबिर की सूचना पर काला संघिया रोड क्षेत्र किया गया।

Counter Intelligence and AGTF caught accused with hand grenade in Jalandhar
हैंड ग्रेनेड के साथ आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जालंधर में कमिश्नरेट पुलिस, काउंटर इंटेलिजेंस और एजीटीएफ की संयुक्त टीम ने 'गैंगस्टरों पर वार' अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हैंड ग्रेनेड और बिना नंबर की मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता माना जा रहा है।



पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर की अगुवाई में डीसीपी इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों, एडीसीपी राकेश कुमार यादव और एसीपी वेस्ट आतिश भाटिया की निगरानी में थाना डिवीजन नंबर-5 की पुलिस टीम ने काउंटर इंटेलिजेंस और एजीटीएफ के साथ मिलकर यह ऑपरेशन चलाया। 22 मई 2026 को पुलिस टीम काला संघिया रोड स्थित नहर पुली, कोट सदीक के पास मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध युवक को रोका गया, जो बिना नंबर की काली स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार था। तलाशी लेने पर उसके पास से एक हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


 गिरफ्तार आरोपी की पहचान
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रमणदीप सिंह उर्फ रमनी निवासी घड़के लुहारां, थाना चोहला साहिब, जिला तरनतारन के रूप में हुई है, जो फिलहाल जालंधर के बस्ती शेख इलाके में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर-5 में BNS की धारा 61(2) और Explosive Substances Act 1908 की धाराओं 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन


गैंगस्टर और आतंकी लिंक की जांच में जुटी एजेंसियां
पुलिस अब आरोपी के आगे-पीछे के संबंधों, गैंगस्टर नेटवर्क और संभावित आतंकी कनेक्शन की जांच कर रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि ग्रेनेड कहां से लाया गया और इसका इस्तेमाल कहां किया जाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed