{"_id":"6a2f9ecff8e0032f1900e7ee","slug":"video-gangster-joga-pholriwal-claims-responsibility-for-the-jalandhar-double-murder-case-2026-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर डबल मर्डर केस की गैंगस्टर जोगा फोलड़ीवाल ने ली जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर डबल मर्डर केस की गैंगस्टर जोगा फोलड़ीवाल ने ली जिम्मेदारी
जालंधर के न्यू दशमेश नगर में हुए डबल मर्डर मामले ने नया मोड़ ले लिया है। विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टर जोगा फोलड़ीवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर सौरभ और सिमरनजीत सिंह उर्फ पप्पू की हत्या की जिम्मेदारी ली है। गैंगस्टर ने दावा किया कि यह हमला उसके इशारे पर किया गया और इसके पीछे जेल के अंदर हुई पुरानी रंजिश मुख्य वजह है।
जोगा फोलड़ीवाल द्वारा इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की गई पोस्ट में लिखा गया कि दोनों युवकों ने जेल में उसके साथी सुखमन बराड़ को नुकसान पहुंचाया था, जिसका बदला लिया गया है। पोस्ट में यह भी कहा गया कि पप्पू कभी उनके गिरोह का हिस्सा था, लेकिन बाद में हालात बदल गए। गैंगस्टर ने सौरभ के साथियों को भी खुली धमकी देते हुए लिखा कि जो लोग जेल में हैं या बाहर, अब उनकी बारी है। पोस्ट के अंत में "जोगा फोलड़ीवाल" और "खत्री ग्रुप नवांशहर" का नाम भी लिखा गया है, जिससे मामले में गैंगवार की आशंका और गहरा गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।