{"_id":"69c4f1696579234d98021328","slug":"counter-intelligence-jalandhar-interstate-illegal-weapons-supply-module-apprehends-two-accused-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर सीआई का एक्शन: अवैध हथियारों की आपूर्ति करने के दो आरोपी गिरफ्तार, देसी पिस्तौल और मैगजीन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर सीआई का एक्शन: अवैध हथियारों की आपूर्ति करने के दो आरोपी गिरफ्तार, देसी पिस्तौल और मैगजीन बरामद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:12 PM IST
विज्ञापन
सार
उत्तर प्रदेश के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 देसी पिस्तौल (7.65 एमएम) तथा 20 मैगजीन बरामद की गई हैं।
आरोपियों से बरामद हथियार
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर ने अवैध हथियारों की आपूर्ति करने वाले एक अंतर-राज्यीय मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में उत्तर प्रदेश के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से 10 देसी पिस्तौल (7.65 एमएम) तथा 20 मैगजीन बरामद की गई हैं।
Trending Videos
इससे पहले, बीकेआई के दो गुर्गों को उनके विदेश-स्थित हैंडलर के निर्देश पर बलाचौर के पास तीन ग्रेनेड और एक आईईडी हासिल करने तथा उन्हें लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बाद में इसी आईईडी का इस्तेमाल हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ थाने में हुए धमाके में किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी विदेश में बैठे अपने आकाओं के इशारे पर, गढ़शंकर में एक ट्रैवल एजेंट के घर पर रंगदारी के लिए हथियार जुटाने और फायरिंग करने में भी शामिल थे।
लगातार चली जांच के दौरान, यूपी के रहने वाले इन दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी से यह खुलासा हुआ है कि वे जर्मनी और यूएसए से ऑपरेट कर रहे विदेशी अपराधियों के इशारे पर काम कर रहे थे, और पंजाब के आपराधिक गिरोहों को हथियार सप्लाई कर रहे थे।
शुरुआती जांच से पता चला है कि आतंकवाद और आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले विदेश में बैठे हैंडलर्स के साथ इनके मजबूत संबंध हैं। इस मामले में पहले हुई गिरफ्तारियों से पहले ही यह बात सामने आ चुकी थी कि बीकेआई के लोग विस्फोटक और वसूली से जुड़ी घटनाओं में शामिल थे।
अमृतसर में मामला दर्ज किया गया है।