सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   court sentenced accused mother life imprisonment inmurder of Arshpreet Singh jalandhar

मुझे दादी के साथ सोना है: बेटे की मासूम जिद पर मां ने बेरहमी से मारा था चाकू, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Tue, 31 Mar 2026 11:50 AM IST
विज्ञापन
सार

जालंधर के गांव सोहल जगीर का रहने वाला अर्शप्रीत सिंह अपने दादा-दादी के काफी करीब था और उन्हीं के साथ सोता था। बच्चे की मां कुलविंदर काैर को ये पसंद नहीं था। 

court sentenced accused mother life imprisonment inmurder of Arshpreet Singh jalandhar
अर्शप्रीत सिंह और कुलविंदर काैर - फोटो : संवाद/फाइल
विज्ञापन

विस्तार

जालंधर के गांव सोहल जगीर में छह वर्षीय अर्शप्रीत सिंह की हत्या के मामले में अदालत ने आरोपी मां कुलविंदर कौर को उम्रकैद और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में एक साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। 
Trending Videos


मामला आठ जून 2020 का है, जब मासूम की हत्या उसकी अपनी मां ने कर दी थी। अदालत में पेश गवाही के अनुसार, अर्शप्रीत अपने दादा-दादी के बेहद करीब था और अक्सर उनके साथ ही सोता था। इसी बात को लेकर घर में विवाद रहता था। घटना वाली रात भी बच्चा अपनी दादी के पास सोने की जिद कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दादा ने बताई आंखों देखी

80 वर्षीय दादा अवतार सिंह ने कोर्ट में बताया कि रात करीब साढ़े 9 बजे पोते की चीख सुनकर वह और उनकी पत्नी कमरे में पहुंचे। बहू कुलविंदर कौर के हाथ में सब्जी काटने वाला चाकू था और अर्शप्रीत खून से लथपथ बिस्तर पर पड़ा था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

सास से रहती थी अनबन

ट्रायल के दौरान कुलविंदर कौर ने शुरुआत में अपनी सास पर आरोप लगाने की कोशिश की, लेकिन बाद में अदालत में अपराध स्वीकार कर लिया। उसने कहा कि सास से अनबन और बेटे की रोज-रोज दादी के पास सोने की जिद से वह मानसिक रूप से परेशान थी। गुस्से में आकर उसने बेटे पर चाकू से वार कर दिए। करीब साढ़े पांच साल चले ट्रायल में दादा-दादी की गवाही निर्णायक साबित हुई। 

अभियोजन पक्ष के वकील बलविंदर सिंह थापर ने बताया कि तलाक केस में दी गई पूर्व स्टेटमेंट और अन्य साक्ष्यों से यह स्पष्ट हुआ कि घटना के समय कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और भीतर सिर्फ आरोपी मां और बच्चा मौजूद थे। फैसला सुनाए जाने के बाद दादी चरनजीत कौर अदालत में फूट-फूट कर रो पड़ीं। मासूम अर्शप्रीत को न्याय मिलने के साथ ही यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed